जन्माष्टमी स्पेशल
सामग्री
मखाने – 1 कप नारियल का बुरादा – 1 कप कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप देसी घी – 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच कटे हुए मेवे – 2 बड़े चम्मचविधि
पैन में 1 चम्मच घी डालकर मखानों को कुरकुरा होने तक भूनें, फिर ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें।
उसी पैन में नारियल के बुरादे को धीमी आंच पर 1-2 मिनट हल्का सा भूनें (रंग न बदले)
इसमें पिसा हुआ मखाना, कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने दें।
हाथों पर थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बांध लें और चाहें तो ऊपर से सूखे नारियल में लपेट लें।