Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मटर कटलेटस

सामग्री

मटर – 2 कप पनीर – ½ कप ब्रेड स्लाइस – 2-3 जीरा – चुटकी नमक – स्वादानुसार चाट मसाला – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच काला नमक – 1 चुटकी हरा धनिया सूजी या ब्रेड क्रम्बस तेल – तलने के लिए

विधि

तेल गरम करें। जीरा डाल कर मटर छौंक दें। नमक मसाले व थोडा सा पानी डाल कर मटर गला लें।

ठंडा कर के मटर को हरा धनिया के साथ पीस लें।

मटर में पनीर, किनारे निकली गीली [पानी निकाली हुइ] ब्रेड व बाकी मसाले मिला कर मसल लें।

थोडा-थोडा मिश्रण लेकर मनचाहे आकार में कटलेट तैयार कर लें।

सू जी या ब्रेड क्रम्बस लगा कर गरम तेल में तल लें।

गरम-गरम कटलेटस चटनी के साथ परोसें।