Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आम के मालपुआ

गर्मियों की खास मिठाई।

सामग्री

बैटर के लिए

मैंगो पल्प 1/2 कप गेहूं का आटा 1 कप सूजी 1/4 कप दूध 1½ कप

चाशनी के लिए

चीनी 1 कप पानी 1 कप छोटी इलायची 4–5 (कुटी हुई) केसर के धागे 8–10

सजाने के लिए

बादाम कतरन आवश्यकतानुसार पिस्ता कतरन आवश्यकतानुसार

तलने के लिए

घी आवश्यकतानुसार

विधि

बैटर बनाने की विधि

क बड़े बाउल में मैंगो पल्प, गेहूं का आटा और सूजी डालें।

समें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते जाएं और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।

. बैटर की रनिंग कंसिस्टेंसी रखें, लेकिन बहुत पतला न करें।

तैयार बैटर को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।

चाशनी बनाने की विधि

भगोने में चीनी और पानी डालें।

. मध्यम आंच पर चीनी घुलने तक चलाते हुए पकाएं।

चीनी घुलने के बाद इसमें कुटी इलायची और केसर के धागे डालें।

इसे 6–7 मिनट और पकाएं।

गैस बंद करें और चाशनी को हल्का ठंडा होने दें।

मालपुआ बनाने की विधि

बैटर को एक बार अच्छी तरह चला लें।

कढ़ाई या पैन में घी गरम करें। ध्यान रखें घी मीडियम गरम हो और आंच लो-मीडियम रहे।

चम्मच की मदद से बैटर गरम घी में डालें। बैटर अपने आप गोल आकार ले लेगा।

नीचे की तरफ हल्का सिकने लगे तो करछी से ऊपर की तरफ घी डालें।

एक तरफ से सुनहरा होने पर पलट दें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

तलने के बाद करछी से हल्का दबाकर अतिरिक्त घी निकाल दें।

मालपुआ को तुरंत चाशनी में डुबो दें।

. अगला मालपुआ भी इसी तरह बनाएं।

हला मालपुआ चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें और दूसरा चाशनी में डालें

इसी तरह सभी मालपुए बनाकर चाशनी में डिप करके निकाल लें। ऊपर से बादाम और पिस्ता कतरन डालकर सजाएं।

सुझाव

बैटर की कंसिस्टेंसी रनिंग होनी चाहिए, लेकिन बहुत पतली नहीं। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध या पानी मिलाएं। अगर बैटर ज्यादा पतला हो जाए तो थोड़ा आटा मिला दें।