सामग्री
लीची – 4-5 पुदीने के पत्ते – 8-10 नींबू स्लाइस किया हुआ – 1 स्प्राइट की केन – 1 आइस क्यूब – जरूरत अनुसारविधि
ले लीची को अच्छे से धो लें। फिर उसका छिलका उतारकर बीज निकाल दें और लीची को एक कटोरी में रख लें। पुदीने के पत्ते भी धोकर तैयार रखें। नींबू लें और उसके दो-तीन स्लाइस काट लें।
क गिलास लें और उसमें लीची, पुदीने के पत्ते और एक चौथाई नींबू का टुकड़ा डालें। अब इन सभी चीज़ों को किसी भी चीज़ से हल्का क्रश करें। आप चाहे तो लकड़ी की डंडी से भी क्रश कर सकते हैं।
गिलास में आइस क्यूब डालें और उसके बाद स्प्राइट की केन खोलकर उसमें डाल दें। आपका ठंडा-ठंडा लीची मोजीतो तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें और रिफ्रेशिंग स्वाद का आनंद लें।
घर पर बने ताजे मोजीतो का आनंद लें।