Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सब्जी हरा मसाला

सामग्री

चौकोर टुकड़ों में कटी हुई गाजर 75ग्राम कटी हुई बींस 50ग्राम मटर 50 ग्राम फूलगोभी 100 ग्राम

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

घी 100ग्राम प्याज कसा 1 अदरक और लहसुन पेस्ट 30 ग्राम हरी मिर्च पेस्ट 15ग्राम धनिया और पुदीना का पेस्ट 100ग्राम पालक प्यूरी 50ग्राम लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मचा धनिया पाउडर 1 चम्मच नमक स्वादानुसार कटी हुई धनिया 10 ग्राम कसा हुआ अदरक 5 ग्राम

विधि

तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

आंच धीमी करके लाल मिर्च पाउडर, अदरक व लहसुन पेस्ट और धनिया पाउडर डालकर भूनें।

थोड़ा पानी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं। हरी मिर्च पेस्ट, धनिया और पुदीना पेस्ट और पालक प्यूरी डालकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं।

नमक और सभी सब्जियां डालकर तब तक पकने दें|जब तक कि सही ढंग से गाढ़ा और एकसार न हो जाए

आंच से उतार कर सर्विग बोल में डालें। हरी धनिया और कसी हुई अदरक से सजाकर परोसें।