Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर व पालक के पराठे

अगर आपको नाश्ते में पराठा मिल जाए तो स्वाद आ जाता है। अगर पराठे में पनीर और पालक का मिश्रण हो तो स्वाद के साथ साथ सेहत का भी फर्क पड़ता है।

सामग्री

आटे के लिए

मैदा 1 कप गेहूं का आटा 1 कप कटी पालक 1 कप नींबू का रस 1/2 चम्मच घी 2 चम्मच नमक 1 चम्मच

भरावन के लिए

पनीर कसा 3/4 कप गोभी 3/4 कप कटा धनिया 2 चम्मच मिर्च 3

पकाने के लिए

देशी घी 4 चम्मच

विधि

मिक्सी में पालक, नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें। अब दोनों तरह के आटे में नमक मिला कर उसमें घी डालें। मिक्स करने के बाद उसमें पालक का पेस्ट डालें और आटा गूथ लें। अब आटे को 6 भाग में बांटे।

आटे की लोई को बेल कर उसके बीच में पनीर की स्टफिंग भरिए और पराठा बेल लीजिए।

अब तवे को गरम कर के उस पर पराठे डालें और घी से सेंके।

दही व हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें ।