Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर जैमी क्रोक़ुटस

बच्चों के टिफ़ीन के लिए सरप्राइज

सामग्री

कसा पनीर 2 1/2 कप मिक्स फ्रुट जैम 2 बडे चम्मच काजू कटे 4 बादाम कटे 2 सफेद मिर्च पाउडर 1 चम्मच इलायची पाउडर 2 चुटकी ब्रेड क्रंब्स 1 कप अरारोट 2 बडे चम्मच घी या तेल तलने के लिए

विधि

बाउल में पनीर,जैम और बाकी सारी सामग्री डाल कर मिला लें।

थोडा सा अरारोट बचा लें।

तैयार मिश्रण से क्रोक़ुएट्त्स या कटलेट का आकार बना लें।

बचे अरारोट से पतला घोल बना लें।

 तैयार क्रोक़ुएट्त्स को घोल में डुबा कर ब्रेड क्रम्बस में लपेट लें ।

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।

बच्चो के टिफीन के लिए नई व उनकी पसंद की डिश है। बच्चों को बहुत पसंद आएगी।