Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

गाजर मूली के दही बडे

अनोखे दही बडे

सामग्री

गाजर कसी 1/2 कप मुली कसी 1/2 कप दही 1/2 लीटर बेसन 1कप हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच इनो 1/2 चम्मच नमक स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार भुना जीरा 1 चम्मच इमली की चटनी स्वादानुसार हरा धनिया कटा

विधि

बाउल में गाजर, मुली, बेसन और मसाले डाल कर मिला लें।

इडली के सांचे को चिकना कर लें

तैयार मिश्रण में इनो पाउडर डाल कर मिला लें।

मिश्रण को सांचे में डाल कर 20 मिनट भाप में पकाएं।

निकाल कर एक प्लेट में रखें।

दही, नमक, मिर्च, जीरा, चटनी ,धनिया डाल कर परोसें।