Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूंग सोया टिक्की

बेहद स्वादिष्ट, क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक

सामग्री

हरी मूंग दाल -(या पीली मूंग 1/2 कप (3-4 घंटे भीगी हुई) सोया चंक्स 1/2 कप उबले हुए आलू 2 मध्यम आकार के बारीक कटा प्याज 1 छोटा बारीक कटी हरी मिर्च 1-2 अदरकका पेस्ट 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर 2-3 बड़े चम्मच नमक स्वादानुसार तेल सेकने के लिए

विधि

मूंग दाल:भीगी हुई मूंग दाल का पूरा पानी निकालकर उसे मिक्सर में बिना पानी डाले दरदरा (coarse) पीस लें।

सोया चंक्स को उबलते पानी में 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सॉफ्ट हो जाएं, तो इनका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और मिक्सर में डालकर हल्का सा क्रश (दरदरा पीस) कर लें।

बड़े बर्तन में पिसी हुई मूंग दाल, क्रश किए हुए सोया चंक्स और मैश किए हुए उबले आलू डालें।

इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं।

सभी सूखे मसाले—लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें

बाइंडिंग और एक्स्ट्रा क्रिस्पिनेस के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर डालें। सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर एक डो (dough) की तरह तैयार कर लें।

हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि मिक्चर चिपके नहीं।

थोड़े-छोटे हिस्से लेकर इन्हें गोल आकार दें और हल्का सा दबाकर टिक्की (कटलेट) का शेप दें।

नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 2-3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।

मध्यम आंच पर टिक्कियों को तवे पर रखें।

दोनों तरफ से सुनहरा भूरा (Golden Brown) और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।

रमा-गरम मूंग सोया टिक्की को पुदीने की तीखी चटनी, खट्टी-मीठी इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें ।