मखाना पान चॉकलेट ट्रफल

सामग्री

पान के पत्ते 3 कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कटोरी दूध 4-5 चम्मच मखाना 1 कटोरी मिल्क पाउडर 1/4 कटोरी कोकोनट बुरादा 1/2 कटोरी शक्कर 4 चम्मच इलायची 2 गुलकंद 1 चम्मच सौंफ 1 चम्मच मीठी सौंफ 1 चम्मच काजू 5 बादाम 5 डार्क चॉकलेट 100 ग्राम

विधि

पान के पत्तों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन्हें दूध और कंडेंस्ड मिल्क के साथ मिक्सर में पीस लें। बाकी की सामग्री भी तैयार कर लें। मखाना को ड्राई रोस्ट कर लें।

मखाने को मिक्सर जार में अच्छे से ग्राइंड कर लें और इसे छान लें। मिक्सिंग बाउल में मखाना पाउडर, कोकोनटबुरादा और मिल्क पाउडर डालें।

शक्कर और इलायची को इकट्ठा करके पीस लें।

पाउडर में दो चम्मच पिसी हुई शक्कर और इलायची पाउडर डालें। अब इसमें पान की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिल लें ।

मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके डो जैसा तैयार कर लें। एक प्लेट में सौंफ, गुलकंद, मीठी सौंफ और कटा हुआ ड्राई फ्रूट डालकर मिल लें ।

पान मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार दें। इसे हल्का फ्लैट करें और ऊपर थोड़ी सी गुलकंद वाली स्टफिंग रखें।

च्छे से बंद करके फिर से गोला बनाएँ। इसी प्रकार सारे गोल तैयार करें।

गोलों के बीच में एक-एक टूथपिक डाल दें जिससे चॉकलेट कोट करने में आसानी होगी। डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर मेथड से पिघला कर इन गोलों को अच्छे से कोट करें।

कोट किए हुए ट्रफल्स को बटर पेपर पर रखें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

0 मिनट बाद फ्रिज से निकालें। पिघली हुई डार्क चॉकलेट को पाइपिंग बैग में भरकर ट्रफल्स के ऊपर डिजाइन करें।

ट्रफल्स को गोल्डन बॉल और रंग-बिरंगी स्प्रिंकल से सजा कर परोसें ।