Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

लीची लस्सी

सामग्री

लीची 6 दही 2 कप पिसी हुई मिश्री 2 चम्मच इलायची पाउडर चुटकी भर

विधि

लीची को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें। बीज निकालकर लीची के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

चटनी जार में लीची और पिसी हुई मिश्री डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। अब एक बड़े जार में दही डालें और उसमें ग्राइंड की हुई लीची मिलाएं। इलायची पाउडर डालकर इसे एक-दो बार चलाएं।

तैयार लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालें। चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।