Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ब्राउनिज

सामग्री

मक्खन – 1 बडा चम्मच बटर पेपर – ग्रीज करने व लाइनिंग के लिए डार्क चाकलेट – 2 कप मैदा – 1 कप बेकिंग पाउडर  – ½ छोटा चम्मच खाने वाला सोडा – ½ छोटा चम्मच नरम मक्खन – ½ कप पिसी चीनी – ¼ कप दही फेंटा हुआ  – ¼ कप वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच अखरोट कटे  – ½ कप

विधि

5 मि. मी ऊंचे व 6 इंच गोलाई वाले माइक्रोवेव बाउल को ग्रीस व लाइनिंग लगा कर रखें।

 मैदा, बेकिंग पाउडर व सोडा छान लें।

चाकलेट को 1 मिनट माइक्रो करें व अच्छी तरह मिला लें।

मक्खन व चीनी को नर्म व क्रीमी होने तक मिलाएं।

इसमें पिघली चाकलेट मिला लें।

दही, वमीला एसेंस, मैदा व आधे अखरोट मिला दें।

मिश्रण को ग्रीस बाउल में डाल कर उपर बचे अखरोट डालें व 3 मिनट के लिए माइक्रो करें।

220 c-c पर 3 मिनट माइक्रो करें।

ठंडा होने पर टुकडों में काट कर आइस क्रीम के साथ परोसें।