Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कटहल कबाब

सामग्री

कटहल – 1 किलो चना दाल – 250 ग्राम प्याज – 3-4 लहसन कली – 5-6 अदरक – 50 ग्राम छोटी इलायची – 5 लौंग – 8 काली मिर्च – 20 जीरा – 2 चम्मच खसखस – 4 चम्मच बेसन – 3-4 चम्मच हरा धनिया – कटा नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए

विधि

कटहल को चना दाल,लहसन , अदरक , इलायची , लौंग , काली मिर्च , जीरा आदि सामग्री डाल कर उबाल लें।

मसालों सहित पीस लें।

कटा प्याज , हरा धनिया,बेसन व नमक डाल कर गोले बनाएं।

गोलों को चपटा कर कर तवे पर तेल डाल कर दोनों तरफ से सेंक लें।

प्याज के स्लाएस के साथ परोसें ।

बेक भी कर सकते हो।