Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ग्रीन व्यू चना

सामग्री

काबुली चने – 250 ग्राम पालक – 500 ग्राम प्याज – 2-3 टमाटर – 2 लहसन – 8-10 कली अदरक – 1 इंच का टुकडा हल्दी पाउडर – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच धनिया पाउडर – 2 चम्मच नमक – स्वादानुसार मीठा सोडा – ½ चम्मच अनार दाना पिसा – 2 चम्मच गरम मसाला साबुत – 2 चम्मच गरम मसाला पिसा – आवश्यकतानुसार तेल – ½ कप हरा धनिया – सजाने के लिए

विधि

चनों को 6-7 घंटे के लिए भिगो दें।

प्याज,अदरक,लहसुन को पिस लें।

भीगे चनों में सोडा लगा कर आधा घंटे के लिए रख दें। बीच-बीच में पलटते रहें।

  पालक की पत्तीयां धोकर एक कप पानी में बिना ढके उबाल लें। निचोड कर पिस लें।

चनों को गलने तक उबाल लें। चने फटने नहीं चाहिए ।

टमाटर को छोटे व एक को गोल टुकडों में काट लें।

4-5 चम्मच तेल गरम करें। उसमें साबत मसाले डाल कर चटकने दें।

पिसा प्याज ,अदरक डाल कर तेल छोडने तक भुनें। पिसा पालक व छोटा कटा टमाटर डालें साथ ही अन्य मसाले डाल दें।

अ च्छी तरह से भुन जाने पर एक कप चनों का पानी डाल कर पकाएं।

नमक व चने भी डाल दें। पिसा अनार दाना डाल कर पालक ग्रेवी गाढी होने तक पकाएं।

ग्रेवी का गाढापन अपनी इच्छानुसार रखे ।

टमाटर के गोल टुकडे, पिसे गरम मसाले व हरी धनिया से सजा कर परोसें।