Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तोरी की चटनी

सामग्री

तोरी, छीलकर कटी हुई – 1 राई – ½ चम्मच उड़द दाल – 1 चम्मच चना दाल – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल – 3 चम्मच हरी मिर्च – 4-5 नीबू या इमली का रस – 1 चम्मच गुड या चीनी – 1 चम्मच करीपत्ते – 8-10 बारीक कटा हरा धनिया – 1 चम्मच हींग – 1 चुटकी तेल – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार

विधि

कढ़ाई में तेल गरम करें। राई डालें, राई तड़कने पर चना और उड़द दाल डाल कर भुनें। हरी मिर्च, करीपत्ते, हींग और तोरी के टुकड़े डाल दें।

तोरी गलने तक पकाएँ। ठंडा होने पर नमक, हींग, इमली का रस, गुड़ और धनिया मिला कर मिक्सी में पीस लें।

 पीसते समय ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें। चपाती, चावल या डोसे के साथ परोसें।