Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

अंजीर और अखरोट वाले मलाई कोफ्ते

सामग्री

पनीर – 1 कप बेसन – 2 बड़े चम्मच प्याज – 1 बड़ा अखरोट – 4 -6 अंजीर – 5 -7 नमक – स्वादानुसार गरम मसाला – 1 \2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच काली मिर्चा पाउडर – 1 \2 चम्मच अदरक पेस्ट – 1 \2 चम्मच मलाई – 1 चम्मच काजू – थोड़े से तेल – तलने के लिए

विधि

पनीर को कस लें |

पनीर में थोड़ा सा बेसन डाल कर मिलाए |

अखरोट व् अंजीर को बारीक काट ले | थोड़ा नमक व् काली मिर्च मिलाएँ |

थोड़े से बेसन का घोल बनाए |

पनीर के मिश्रण के गोले बना कर उनमे अखरोट व् अंजीर का मिश्रण भरा कर कोफ्ते बना ले |

बेसन के घोल में डूबा कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल ले |

प्याज को काट कर उबाल ले | काजू मिला कर पीस ले |

एक पैन में थोड़ा तेल डालकर प्याज का पेस्ट व् अदरक पेस्ट डाल कर भुने | सारे मसाले वथोड़ा सा पानी मिलाए |

तरी को गाढ़ा होने तक पकाए |

कोफ्ते डाल कर कुछ समय पकाए

मलाईडाल कर परोसे |