Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खुशबूदार टेस्टी पुदीना गट्टा

]दीने से ही कुछ नई तरह का रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए हाजिर है ये नया रेसिपी पुदीनें के गट्टे।

सामग्री

बेसन 2 कटोरी पुदीना 3 बड़े चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट स्वादानुसार नमक स्वादानुसार अजवाइन थोड़ी सी सरसों का तेल 1 चम्मच चाट मसाला थोड़ा सा नींबू

विधि

बर्तन में सबसे पहले बेसन, पुदीना, हरी मिर्च का पेस्ट , पानी, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

मिला लेने के बाद उसको गूंथ लें।

गूंथे हुए आटे से गट्टे बना लें।

एक पैन में पानी गर्म करके उसमें गट्टे को डालकर उसको पकायें।

गट्टों के पक जाने के बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।

गट्टों को अपने पसंद के अनुसार साइज में काट लें और उनको तेल में हल्का तल लें ।

गट्टों को परोसने के लिए एक प्लेट में रखें और उस पर चाट मसाला और नींबू का रस छिड़ककर परोसें ।