Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

अदरक की सब्जी

पाचन को भी ठीक करे व खाने का स्वाद बढाए

सामग्री

अदरक छोटे व लम्बे टुकडो में कटा – 100 ग्राम लहसन कटा – 5-6 कलियां प्याज कटा – 1 छोटा टमाटर कटा – 1 छोटा दूध – 2 चम्मच घी – 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच सौंफ – 1/2 चम्मच जीरा – 1/2 चम्मच अजवाइन – 1/2 चम्मच हरा धनिया कटा नमक – स्वादानुसार अदरक कसा – सजाने के लिए

विधि

घी गरम करें ।

जीरा व सौंफ डाल कर भुनें।

अदरक,लहसन डाल कर भुनें।

टमाटर व प्याज डाल कर भुनें।

]नमक,लाल मिर्च , हल्दी व थोडा सा पानी डाल कर प्याज गलने तक पकाएं।

दूध डाल कर उबालें।

पकने पर अदरक व हरे धनिये से सजा कर गरम परोसें।