Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तंदूरी तुलसी मलाई पनीर

सामग्री

पनीर – 500 ग्राम सेंधा नमक – स्वादानुसार पानी निकाला हुआ दही – ½ कप हरी मिर्च पेस्ट – ½ चम्मच अदरक का पेस्ट – 1½ चम्मच तुलसी के पत्ते मसले हुए – ½ चम्मच जीरा पाउडर – 1 चम्मच नीबू – 1 चीनी – ¼ चम्मच ताजा क्रीम – 60 मिली. धनिया की पत्ती – 1 बडा चम्मच शुद्ध घी

विधि

पनीर को बडे और चौकोर टुकडों में काट लें।

अन्य सामग्री को पीस कर पेस्ट बना लें।

प नीर को उस पेस्ट में लपेटकर आधा घंटे मेरिनेट होने के लिए रख दें।

तवे पर थोडा-सा घी डाल कर गर्म करें और पनीर को दोनों साइड से हलका भून लें।

पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।