Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कद्दू की बरफी

सामग्री

कद्दू 1 किग्राम घी 4 बडे चम्मच चीनी 250 ग्राम मावा 250 ग्राम बादाम 15 छोटा छोटा काट लीजिये काजू 15 बारीक कटा इलाइची पाउडर 6-7 पिस्ते 1 बडा चम्मच (बारीक कतरे हुये)

विधि

कद्दू के बीज हटा कर छील लीजिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये

कढ़ाई में बिना पानी डाले कद्दू डालिय, 2 बडे चम्मच घी डाल दीजिये, ढककर धीमी आग पर पकने रख दीजिये, थोड़ी देर में चम्मचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये। कद्दू को नरम होने तक पकने दीजिये।

नरम हुये कद्दू में चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर कद्दू से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, कद्दू न लगे, इस तरह कद्दू से पानी सूखने तक पका लीजिये।

बचा हुआ घी डालिये और कद्दू को अच्छी तरह भून लीजिये। भुने कद्दू में मावा और मेवे मिलाइये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से इस कद्दू के हलवे को चिपका कर देखिये वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है।

आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये।

थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये। 1 घंटे में कद्दू की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है। बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल दें। कद्दू की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये, परोसिये और खाइये।