Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मसाला बादाम इडली

सामग्री

चावल 200 ग्राम धुली उड़द की दाल 100 ग्राम आलमंड फ्लेक्स (ब्लांच) 100 ग्राम हरी मिर्च 25 ग्राम अदरक 25 ग्राम हरी धनिया 25 ग्राम करी पत्ता 10 ग्राम तेल तलने के लिए पानी 240 मिली

विधि

हलके गर्म पानी में उड़द की दाल और चावल को डेढ़ घंटे के लिए भिगो दें। फिर अच्छी तरह धो लें।

पानी मिलाकर खूब बारीक पेस्ट तैयार करें।

घोल को खमीर करने के लिए सामान्य तापमान में आठ घंटे के लिए रखें।

आलमंड फ्लेक्स, हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक, धनिया और कटा हुआ करी पत्ता मिलाएं।

इडली मोल्ड में हलका तेल लगाएं।

घोल को कॉकटेल इडली मोल्ड में डालें।भाप में पकाएं।

ठंडा करें।

तेल में सुनहरा होने तक तलें और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।