Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर उत्तपम

सामग्री

सूजी 2 कप दही 2 कप बारीक कटी हरी मिर्च 1/2 चम्मच प्याज बारीक कटे हुए 2 पनीर 100 ग्राम बारीक कटा हरा धनिया टमाटर बारीक कटे 2 नमक स्वादानुसार रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार

विधि

सूजी में दही, मिर्च व नमक डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।

बाकी सामान अलग रख लें।

चिकने और गर्म तवे पर सूजी के घोल को फैलाएं। चारों और रिफाइंड डालें।

ऊपरी भाग पर कसा हुआ पनीर, प्याज, टमाटर, हरा धनिया व हरी मिर्च मिलाकर डालें और चम्मच से हलका दबाएं। फिर सावधानी से पलट दें। पक जाने पर चटनी व सॉस के साथ इसे गरमागरम परोसें।