Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

अजवाइन के पत्तों की कढ़ी

सामग्री

अजवाइन के पत्ते 10 घी 1 बडा चम्मच जीरा 1/2 चम्मच काली मिर्च 8 हरी मिर्च 2 नारीयल 1/2 कप कद्दूकस किया दही 1 कप नमक स्वादानुसार

विधि

पैन में तेल गरम कर जीरा और काली मिर्च तड़काएं।

ह री मिर्च डालकर 2 मिनट भुनें।

अजवाइन के पत्ते डालें और नरम होने तक पकाएं। तेल में से निकाल लें और एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें।

नारियल और अजवाइन पत्तों के तड़के को आधा कप पानी डालकर पिस लें

नारियल डालें और दही डालकर मिला ले।4-5 मिनट पकाएं।

अजवाइन के पत्तों की कढ़ी को चावल के साथ परोसे ।