चटपटी सूखी मसाला अरबी

सामग्री

उबली हुई अरबी 250 ग्राम तेल 1 बड़ा चम्मच अजवाइन 1/4 चम्मच दर्दरा सूखा धनिया 1/2 चम्मच राई 1/4 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच अदरक पेस्ट 1 चम्मच हींग नमक स्वादानुसार कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच धनिया पाउडर 1/ 2 चम्मच अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच हरा धनियां बारीक कटा हुआ हरी मिर्च लंबी कटी हुई 2 कसूरी मेथी 1 चम्मच

विधि

अरबी को छील कर काट ले

कढ़ाई में तेल गरम करे और अजवाइन, जीरा, राई, धनिया और हिंग का तड़का लगाएI

हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालेI कुछ देर भुने

अरबी डाल के अच्छे से मिलायेI कुछ देर पकाये और सभी सूखे मसाले मिला देI कसूरी मेथी को सूखा भुन ले और हाथ से मसल कर मिला दे

4-5 मिनिट पकने देI धनिया मिला के परोसें