सामग्री
सेवई – 1 कप बटर या घी – 2 बड़े चम्मच पानी – 2 कप किशमिश – 2 बड़े चम्मच बादाम और काजू – आवश्यकतानुसार (कटा हुआ) दूध: – 1/2 कप (वैकल्पिक) चीनी – 3-4बड़े चम्मच (स्वादानुसार) लायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच हरी इलायची – 2-3विधि
पैन में घी या बटर गरम करें। उसमें सेवई डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले पानी में चीनी घोल लें।
पानी डालें और उबाल आने दें।
पानी खौलने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, बादाम और काजू डालें।
भुनी हुई सेवई डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
आंच धीमी कर दें और सेवई के पूरी तरह पकने तक (लगभग 10-12 मिनट) ढककर रखें।
दूध डाल रहे हैं, तो इसे पकने के बाद दूध डालें और कुछ मिनट और पकाएँ।
गैस बंद कर दें और गरमागरम परोसें।