Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सहजन की सब्जी

इस मौसम में सहजन के पेड़ों पर ताजी कोमल सहजन की फलियां अपनी खुशबू बिखेर रही हैं,इसलिए मार्केट में ठेलों पर बहुतायत में सहजन दिख रही है अपने ढेर सारे स्वाद और गुणों से समृद्ध

सामग्री

ताजी सहजन – 250 ग्राम आलू – मीडियम साइज2 ,बड़े टुकड़ों में कटे टमाटर – 2 कटे हुए हल्दी पाउडर – 1 /2 चम्मच अदरक पेस्ट – 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार गरम मसाला पाउडर – 1 /2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 /2 चम्मच मेथी दाना – 1 /4 चम्मच प्याज – 1 बारीक कटी हुई तेज पत्ता – 2 तेल – 2 बड़े चम्मच हरी धनिया – बारीक कटी हुई थोड़ी सी

विधि

सहजन फली को साफकर 2 इंच के टुकड़ों में काट लें।

प्रेशर कुकर में सवा कप के लगभग पानी लें,इसमें सहजन फली कटी हुई साथ ही आलू और नमक डाल कर1 सीटी लगा दें।

कड़ाही में तेल गरम करें उसमें मेथी दाना और तेज पत्ता डालकर चटकाएं।

कटी हुई प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

सारे मसाले और टमाटर डाले, अच्छे से मिलाएं,ढक कर टमाटर नरम होने तक पकाएं।

उबली हुई सहजन और आलू पानी सहित डाल कर अच्छे से मिला दें। ढक कर5 -6 मिनट तक पकाएं।

गरमा गरम रोटी चावल के साथ परोसें,उपर से बारीक कटी हुई हरी धनिया छिड़क दें।