vayanjan.com

सामग्री :

अरहर (तुअर)दाल = ½ कप
टमाटर =1-2
राई = ½ चम्मच
जीरा =1 चम्मच
हींग = 1 चुटकी
करी पत्ता = 10-15
हल्दी पाउडर =1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर = ½ चम्मच
चीनी = 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट = 1 चम्मच
घी = 2 चम्मच
हरा घनिया

विधि :

टमाटर बारिक काट लें । दाल को अच्छी तरह से धो लें । अब दाल,टमाटर, नमक व पानी मिला कर कूकर में 4 सीटी आने तक पकाएं ।एक बर्तन में घी गरम कर के उसमें राई ,जीरा व हींग डाल कर भुनें । जब जीरा चटकने लगेगी तब उसमें अदरक –लहसुन पेस्ट,करी पत्ता दाल कर भुनें और अब उसमें उबली दाल, चीनी,हल्दी,मिर्च व धनिया दाल कर दस मिनट तक पकाएं । हरे धनिये से सजा कर रोटी या चावल के साथ परोसें

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com