vayanjan.com

सामग्री :
खोया = 100 ग्राम
मैदा = 3-4 चम्मच
बेकिंग पाउडर = ¼ चम्मच
घी या तेल = तलने के लिए

ग्रेवी के लिए:
जीरा = 1 चम्मच
बारीक कटा अदरक = 1 चम्मच
पिसी खसखस = 1 चम्मच
नारियल का बुरादा = 2-3 चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
गरम मसाला = 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच
घी = 3-4 चम्मच
क्रीम = ½ कप
बारीक कटा हरा धनिया

विधि :
खोये को मैश कर लें। इसमें मैदा और सोडा मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके कोफ्ते बना लें। एक बड़े बर्तन में घी गरम करें। फिर कोफ्तों को तल लें।

ग्रेवी के लिए:
ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले घी गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब ये तड़कने लगे तो अदरक डालें। सुनहरा भूरा होने पर खसखस और नारियल का बुरादा मिलाएं। थोड़ा भूनें। धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च मिलाएं। इन्हें भी भूनने दें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें तीन कप पानी मिलाएं। एक उबाल आने दें। पांच मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। इस ग्रेवी को आंच से उतारें अब इसमें कोफ्ते डालकर, क्रीम मिलाएं और हरे धनिये से सजाकर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com