धनिये पुदीने की चटनी

सामग्री
हरा धनिया = 1 गुच्छी
पुदीना = 1 गुच्छी
हरी मिर्च = 1
इमली का गूदा = 4 चम्मच
नमक = 1 चम्मच
पानी
प्याज = 1

विधि
इमली को धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। पुदीने और हरे धनिये को अच्छी तरह धो लें। भीगी हुई इमली में से गूदा निकाल लें। धनिये, पुदीने, हरी मिर्च और प्याज को बारीक पीस लें। इसमें इमली का गूदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस चटनी को एक हफ्ते तक एयर टाइट जार में भरकर प्रयोग किया जा सकता है।

1 Comment »

  1. हम्म, मुझे बहुत पसन्द है।
    बचपन से खाता रहा हूँ पर इस चटनी को मिक्सी के बजाय सिलबट्टे पर पीसा जाये तो एकदम बारीक ना पिसने के कारण ज्यादा स्वादिष्ट तो होती है वरन ज्यादा दिन तक खराब भी नहीं होती।


{ RSS feed for comments on this post} · { TrackBack URI }

Leave a Comment