vayanjan.com

सामग्री
पनीर = 250 ग्राम
प्याज कसा = 1
टमाटर प्यूरी = 2 बडे चम्मच
अदरक-लहसन पेस्ट = 1 बडा चम्मच
मक्खन = 3 बडे चम्मच
दूध = ½ कप
ताजी क्रीम = 2 बडे चम्मच
खसखस = 1 चम्मच
नारियल बारीक कटा = 1 बडा चम्मच
दाल चीनी = 1 इंच का टुकडा
लौंग = 2
छोटी इलायची = 2
तेज पत्ता = 1
मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
धनिया पाउडर = ½ चम्मच
जीरा पाउडर = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
गरम मसाला पाउडर = 1 चम्मच
हरा धनिया कटा = सजाने के लिए

विधि
पनीर को चकोर टुकडों मे काट लें। नारियल व खसखस को भुन लें। नारियल, खसखस, दाल चीनी, लौंग, इलायची को पीस लें। एक बर्तन में दो चम्मच मक्खन गरम करें। उसमें तेज पत्ता व प्याज पेस्ट डाल कर भुनें। अब अदरक-लहसन पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भुने। मिर्च, हल्दी, नमक व सारे मसाले डालें व टमाटर प्युरी डाल कर दो मिनट भुनें। दूध, क्रीम व आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर ग्रेवी पकाएं। पनीर व बचा मक्खन डालें। कुछ देर पकाएं। हरे धनिये से सजा कर रोटी या नान के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com