vayanjan.com

सामग्री
खोया या मिल्क पाउडर = 150 ग्राम
पनीर = 30 ग्राम
मैदा = 1 चम्मच
बेकिंग सोडा = 1 चम्मच
तेल = तलने के लिए

चाशनी के लिए सामग्री
चीनी = 2 कप
पानी = 2 कप
इलायची पाउडर = 1 चम्मच
गुलाब जल = थोडा सा

विधि
पानी व चीनी मिला कर चाशनी बना लें। अब उसमें इलायची पाउडर व गुलाब जल मिला लें।
सारी सामग्री को मिला कर पानी या दूध की सहायता से नरम गूंथ लें। तैयार मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें। निकाल कर तैयार चाशनी में डाल दें। 1-2 घंटे के लिए ढक कर रख दें। निकाल कर ठंडा या गरम परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com