vayanjan.com

सामग्री
मखाने = 50 ग्राम
उबले हुए आलू = 2
हरी मिर्च = 2
हरा धनिया (बारीक कटा) = 1 चम्मच
पुदीना (बारीक कटा) = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = तलने के लिए

विधि
मखानों को डेढ़ घंटे पानी में भिगो दें। फिर इन्हें पानी से निथार कर, हाथ से अच्छी तरह मसल लें। उबले हुए आलुओं को मसल कर उसमें मसले हुए मखाने और सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाकर मन चाहे आकार में कटलेट बना लें।
फ्राई पैन में तेल डालकर गरम करें और कटलेट को सुनहरा होने तक तलें। गरमागरम कटलेट को हरी चटनी के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com