Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मसाला बादाम इडली

सामग्री

चावल 200 ग्राम धुली उड़द की दाल 100 ग्राम आलमंड फ्लेक्स (ब्लांच) 100 ग्राम हरी मिर्च 25 ग्राम अदरक 25 ग्राम हरी धनिया 25 ग्राम करी पत्ता 20-25 तलने के लिए तेल पानी

विधि

हलके गर्म पानी में उड़द की दाल और चावल को डेढ़ घंटे के लिए भिगो दें। फिर अच्छी तरह धो लें।

पानी मिलाकर खूब बारीक पेस्ट तैयार करें। अब घोल को फर्म करने के लिए सामान्य तापमान में आठ घंटे के लिए रखें।

आलमंड फ्लेक्स, हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक, धनिया और कटा हुआ करी पत्ता मिलाएं।

इडली मोल्ड में हलका तेल लगाएं। फिर घोल को कॉकटेल इडली मोल्ड में डालें।

.पकने तक स्टीम दें। फिर ठंडा करें।

तेल में सुनहरा होने तक तलें और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।