vayanjan.com

सामग्री
कुट्टू का आटा = 200 ग्राम
आलू उबले हुए = 3-4
हरी मिर्च बारीक कटी = 2-3
सेंधा नमक = स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया = 2 चम्मच
तलने के लिए तेल

विधि
कुट्टू के आटे को छन्नी में छान ले। आलुओं को मसल कर आटे में मिला लें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरा धनिया भी डालकर मिला लें। अब इस आटे को आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर गुंथ लें। तैयार आटे को हाथ में तेल लगाकर छोटी छोटी लोई बनाकर हाथ से दबा दबा कर फैला लें। कड़ाही में तेल गरम करके पूड़ी डालकर, करारी कर सेक लें। गरमागरम पूड़ी आलू की सब्जी या रायते के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com