vayanjan.com

सामग्री
सूजी = 50 ग्राम
दही = 100 ग्राम
बेकिंग सोडा = 1 चुटकी
नमक = स्वादानुसार
हरी मिर्च = 1
अदरक = 1 इंच
प्याज = 2
ब्रेड स्लाइस = 8
तेल = 4-5 चम्मच
हरा धनिया = सजाने के लिए

विधि
सूजी, दही नमक, सोडा हरी मिर्च व अदरक मिला कर 2-3 घंटे के लिए रख दें। प्याज बारिक काट लें व सूजी पेस्ट में मिला लें। एक तवा गरम करें उस पर एक ब्रेड स्लाइस रखें व उसके उपर तैयार मिश्रण फैला दें। तेल की सहायता से दोनो और से करारा सेक लें। इस तरह सारे ब्रेड तैयार कर लें। टमाटर सास व हरी चटनी के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com