नूडल्स चीले

सामग्री
मुंग दाल = 1 कप [भीगी व पिसी]
नमक = स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
नूडल्स = 1 कप [उबले]
गाजर = ¼ कप कटी
बींस = ¼ कप कटी
शिमला मिर्च = ¼ कप कटी
गोभी = ¼ कप कटी
प्याज = 1 लम्बा पतला कटा
तेल = 1 चम्मच
सोया सास = 1 छोटा चम्मच
सिरका = 1 चम्मच
अजीनोमोटो = 1 चुटकी

विधि
तेल गरम कर के प्याज व सब्जियां भुनें। इस में नमक, काली मिर्च, सोया सास, सिरका, नूडल्स व अजीनोमोटो मिला कर अच्छी तरह मिला लें। दाल को फेंट कर नमक मिलायें। नान स्टिक पेन में दाल के पतले चीले बना कर नूडल्स भर कर चिली सास व चटनी के साथ परोसें।

Leave a Comment