vayanjan.com

सामग्री
मूंग दाल = 1/2 कप
निम्बू का रस = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हरा धनिया = थोडा सा
लाल मिर्च पाउडर = स्वादानुसार

विधि
दाल को साफ कर के 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। एक बाउल में भीगी मूंग दाल, नमक, लाल मिर्च व हरा धनिया डाल कर मिलाएं। उपर से निम्बू का रस डाल कर मिलाएं व परोसें। यदी इसे आप सब्जी की तरह प्रयोग करना चाहते हो तो निम्बू डालने से पहले दाल को थोडा सा पानी डाल कर 3-4 मिनट तक खुला पका लें जिससे दाल थोडी सी गल जाए। अब इसमें निम्बू का रस डाल कर मिला लें व परोसें।
इस तरह से तैयार दाल को भी आप सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हो।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com