संजीवनी

सामग्री
अकुरित दालें = 1 कप
पनीर कसा = ½ कप
मूंगफली भुनी = ½ कप
हरा धनिया
हरी मिर्च = 3-4
टमाटर मध्यम आकार के = 5-6
खीरा = 1
नीम्बू = 1
काली मिर्च
नमक = स्वादानुसार

विधि
गरम नान स्टिक पॅन को हल्का सा चिकना करें और उस में अंकुरित दाल, नमक व काली मिर्च डाल कर ढक दें। 5 मिनट बाद उसमें पनीर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया डाल कर मिलाएं। ठंडा करें व उसमें कटा खीरा, मुंगफली और नीम्बु रस डाल कर मिलाएं। टमाटर को धो कर उन का ऊपरी सिरा काट दें। बीज निकाल कर अंकुरित सामग्री भर कर परोसें।

Leave a Comment