सेब का हलवा

सामग्री
सेब = 1 किलो
चीनी = 250 ग्राम
पीला रंग = 1 छोटा चम्मच
काजू = 8 – 10
बादाम गिरी = 8 – 10
घी = 1 बडा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क = 3 बड़ी चम्मच
चान्दी के वर्क

विधि
सेब को छिल कर कस लें। अब कसे सेब, चीनी व ½ गिलास पानी मिला कर कुकर में रख कर आग पर रखें। सेब गलने पर आग बन्द कर दें व मिश्रण को पानी सहित कडाही में निकाल लें। अब कडाही को आग पर रख कर पानी सूखा लें। अब उसमें घी व कंडेंसड मिल्क डाल कर सूखा भुन लें। एक डिश में डाल कर बादाम, काजू व वर्क से सजा कर परोसें।

Leave a Comment