vayanjan.com

सामग्री
बीकानेरी भुजिया = 250 ग्राम
मक्खन = 100 ग्राम
आलू = 250 ग्राम [उबले हुए]
प्याज = 1 [बारिक कटा हुआ]
टमाटर = 1
अदरक = 50 ग्राम
हरी मिर्च = 2 [कटी हुई]
हरा धनिया = 2 चम्मच [कटा हुआ]
नमक = स्वादानुसार
मिर्च = स्वादानुसार
अमचूर
गरम मसाला

विधि
उबले आलू छीलकर मैश कर लैं। टमाटर बारिक काट लैं। अदरक पीस लैं। अब हरी धनिया को छोडकर सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलायें। मिश्रण बंधने लायक हो जाये तो इसके 10-15 गोले बनायें। हर गोले के 1–1 ½ इंच लम्बे रोल बना लें। अब थाली मे बारिक कटी हरी धनिया फैलायें। प्रत्येक भुजिया रोल को हरी धनिया में रोल कर दें। रोल्स उपर से पुरे हरे नजर आने चाहिये। सभी रोल्स को तैयार करके फ्रिज में रखें। परोसने के समय ही निकालें व ठण्डा-ठण्डा परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com