मिनी उत्त्पम

सामग्री
चावल = 1कप
धुली उरद दाल = ½ कप
नमक = स्वादानुसार
शिमला मिर्च = 2 बारीक कटी
हरी मिर्च = 2
प्याज = 2 बारीक कटे
टमाटर = 2 बारीक कटे
धनिया पत्ता

विधि
दाल व चावल को अलग–अलग 5-6 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकाल कर नमक मिला कर पीस लें व 8-10 घंटे किसी गरम स्थान पर रख दें।
नान स्टिक तवा गरम करें व उस पर एक बडा चम्मच मिश्रण डालें। उपर कटी सब्जियां फैला दें। एक और से पकने पर पलट  कर पकायें। चटनी व सास के साथ परोसें।

Leave a Comment