सामग्री
मक्खन = 1 बडा चम्मच
बटर पेपर = ग्रीज करने व लाइनिंग के लिए
डार्क चाकलेट = 2 कप
मैदा = 1 कप
बेकिंग पाउडर = ½ छोटा चम्मच
खाने वाला सोडा = ½ छोटा चम्मच
नरम मक्खन = ½ कप
पिसी चीनी = ¼ कप
दही फेंटा हुआ = ¼ कप
वनीला एसेंस = 1 छोटा चम्मच
अखरोट कटे = ½ कप
विधि
5 मि. मी ऊंचे व 6 इंच गोलाई वाले माइक्रोवेव बाउल को ग्रीस व लाइनिंग लगा कर रखें। मैदा, बेकिंग पाउडर व सोडा छान लें। चाकलेट को 1 मिनट माइक्रो करें व अच्छी तरह मिला लें। मक्खन व चीनी को नर्म व क्रीमी होने तक मिलाएं। अब इसमें पिघली चाकलेट मिला लें। इसमें दही, वमीला एसेंस, मैदा व आधे अखरोट मिला दें। इस मिश्रण को ग्रीस बाउल में डाल कर उपर बचे अखरोट डालें व 3 मिनट के लिए माइक्रो करें। अब 220 c-c पर 3 मिनट माइक्रो करें। ठंडा होने पर टुकडों में काट कर परोसें।
