पेठे का हलवा

सामग्री

सफेद पेठा कद्दुकस किया हुआ = 1 किलो ग्राम
चीनी = ½ किलो ग्राम
मावा = ½ कप
घी = ½ कप
छोटी इलायची पिसी हुई = ½ छोटा चम्मच
बादाम = 15 – 20     

विधि
कद्दुकस किए हुए पेठे को एक कडाई में डाल कर पानी सुखने तक पकाएं। अब इसमें मावा तथा चीनी डाल कर भूरी रंगत आने तक भुनें। अब इसमें थोडा – थोडा घी डाल कर भुनें। जब मिश्रण कडाही छोडने लगेगी तब उसमें इलायची तथा थोडे से कटे बादाम डालें। अब हलवे को बचे हुए बादाम से  सजा कर परोसें।

Leave a Comment