Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मूंगफली का सूप

सामग्री

मूंगफली दाना – 100 ग्राम दूध – 1 ½ कप पानी – 1 ½ कप नीम्बू – ½ कार्न फ्लोर – 1 चम्मच काली मिर्च – 4-5 चीनी – 1 चम्मच मक्खन – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार

विधि

मूंगफली को 4-5 घंटे पानी में भिगो दें। छिलका निकाल कर बारीक पीस लें।

दूध,पानी , नमक , चीनी व कार्न फ्लोर मिला दें।

मक्खन गरम कर कर काली मिर्च डालें। अब सूप का मिश्रण डाल दें। मध्यम आग पर चलाते हुए गाढा होने तक पकाएं।

निम्बू का रस डाल कर उतार लें

कपों में डाल कर किनारे पर निम्बू के पतले स्लाईस लगा कर परोसें।