Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

हरा सब्ज मसाला

सामग्री

गाजर कटी 75 ग्राम बींस कटी 50 ग्राम मटर दाने 50 ग्राम फूल गोभी 100 ग्राम (सभी सब्जियों को उबाल लें )

ग्रेवी के लिए सामग्री

घी 100 ग्राम प्याज कटे 100 ग्राम अदरक ,लहसन पेस्ट 30 ग्राम हरी मिर्च पेस्ट 5 ग्राम धनिया , पुदीना पेस्ट 50 ग्राम पालक उबला व पिसा 50 ग्राम लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच नमक स्वादानुसार हरा धनिया कटा 10 ग्राम अदरक कसा 5 ग्राम तेल या घी

विधि

तेल या घी गरम करें और उसमें प्याज डाल कर भुनें। आग धीमी करके लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक, लहसन पेस्ट डाल कर भुनें। अब थोडा सा पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं।

हरी मिर्च पेस्ट, धनिया पुदीना पेस्ट और पालक प्यूरी डालकर कुछ देर हल्की आग पर पकाएं। अब नमक और सारी सब्जियां डालकर तब तक पकायें जब तक गाढा और एक सार न हो जाये।

आग से उतार कर हरी धनिया और अदरक से सजा कर परोसें।