Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

साबूदाना-आम खीर

सामग्री

दूध – 1 लिटर साबूदाना – 50 ग्राम आम प्यूरी – 2 छोटे चम्मच केसर – 1 चुटकी चीनी – 4 चम्मच इलायची पाउडर – ½ चम्मच पिस्ता – 50 ग्राम आम बारीक कटा – 1

विधि

केसर को आधा कप ठंडे दूध में भेगो दें।

 साबूदाना पानी में आधे घंटे के लिए भीगो दें।

गहरे बर्तन में दूध डाल कर 15-20 मिनट पकाएं।

इसमें साबूदाना डाल कर 10 मिनट पकाएं।

इलायची व चीनी मिला कर 3 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं

उतार कर आम, पिस्ता व केसर से सजा कर परोसें।