Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खजूर मूंगफली रोल

सर्दियों का तोहफा

सामग्री

बीज निकले खजूर – 250 ग्राम मिल्क मेड – 100 ग्राम मक्खन – 2 चम्मच दरदरी भुनी मूंगफली – 2 बडे चम्मच नारियल पाउडर – 2बडे चम्मच इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

विधि

खजूर को बारीक काट लें।

मक्खन गरम करें।

खजूर डाल कर मुलायम होने तक भुने।

मिल्क मेड व मूंगफली डाल कर मिलाएं।

पलेट में नारियल बुरादा फैला लें।

तैयार मिश्रण से रोल बना कर नारियल बुरादे में लपेट कर फ्रीज में 1 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।

निकाल कर काट कर परोसें।