Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

बादाम सब्जी

सामग्री

बादाम – 15-20 पनीर – 100 ग्राम गाजर – 1 फ्रेंच बींस – 5-6 शिमला मिर्च छोटी – 1 फुल गोभी छोटी – 1 मशरूम – 6-8 अदरक – 1 इंच का टुकडा लहसुन – 3-4 कलियां हरा धनिया – 2 चम्मच अरारोट – 2 चम्मच तेल – 2 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच अजीनोमोटो – ¼ चम्मच मिर्च वाला तेल – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार वेजीटेबल स्टाक – 2 कप

विधि

बादाम को 15 मिनट गरम पानी मे भिगो कर छिल लें।

पनीर को छोटे व चकोर टुकडों में काट लें।

 गाजर, शिमला मिर्च व बींस को भी काट लें। गोभी को छोटे टुकडो मे काट लें। अदरक - लहसन बारीक काट लें।

अरारोट को ¼ कप पानी में घोल लें

मशरूम को चार टुकडों मे काट लें।

तेल गरम करें। अदरक – लहसन डाल कर भुनें।

कटी सब्जीयां व वेजीटेबल स्टाक डाल कर पकाएं।

सब्जियां गलने पर बादाम, पनीर, शिमला मिर्च, नमक व सफेद मिर्च का पाउडर डाल कर पकाएं।

अरारोट डाल कर गाढा होने तक पकाएं।

 हरा धनिये व मिर्च वाले तेल से सजा कर परोसें।