Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

कोफ्ता लाजवाब

सामग्री

कोफ्ते के लिए

अमूल चीज कसा 125 ग्राम अरारोट 50 ग्राम काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच तेल तलने के लिए

तरी के लिए

प्याज कसा 250 ग्राम टमाटर कसा 200 ग्राम अदरक कसा 1 इंच मिर्च पाउडर ½ चम्मच गरम मसाला ½ चम्मच तेल 200 ग्राम नमक स्वादानुसार

विधि

अरारोट, चीज व काली मिर्च मिला कर गूंथ लें। छोटे कोफ्ते बना कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

तेल गरम करें। प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भुनें। अदरक डाल कर भुनें।

टमाटर, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला डाल कर तेल छोडने तक भुनें।

पानी डाले व 5 मिनट पकाएं। कोफ्ते डाल कर 2 मिनट पकाए।

पराठें या रोटी के साथ गरम परोसें।