Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चाकलेट समोसा

सामग्री

मैदा – 1 कप सौंफ – 2 चम्मच बेकिंग सोडा – 1 चम्मच घी – 1/2 कप पानी – 2 कप चीनी – 2 कप केसर – 1/2 चम्मच चाकलेट टुकडा – 1 कप

विधि

मैदा, सौंफ, बेकिंग पाउडर, घी डाल कर मिलाए व नरम गूंथ लें व 10 मिनट के लिए रख दें।

पैन में चीनी, केसर व पानी डाल कर चाशनी बना लें।

तैयार आटे से छोटी छोटी रोटी बना कर बीच से काट लें व समोसे का आकार दे कर उसमें चाकलेट भर कर बंद कर दें।

तैयार समोसों को 15-‌20 मिनट या सुनहरा होने तक बेक कर लें।

चाशनी में डुबा कर गरम परोसें।